तिरुपति बालाजी महाराज के मंदिर में मूर्ति स्थापना , भव्य और विशाल कलश यात्रा का हुआ आयोजन

Feb 23, 2025 - 11:52
 0
तिरुपति बालाजी महाराज के मंदिर में मूर्ति स्थापना , भव्य और विशाल कलश यात्रा का हुआ आयोजन

नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा ) नारायणपुर में तिरुपति बालाजी महाराज के मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आज कस्बे में भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत भी शामिल हुए।कलश यात्रा पुरुषोत्तम दास मंदिर से शुरू होकर इच्छापूर्ति तिरुपति बालाजी मंदिर तक निकाली गई। सुबह 10 बजे पुरूषोतम दास मंदिर से पूजा अर्चना और गाजे बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से होती हुई तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जहां ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कलश यात्रा के साथ ही तिरुपति बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की गई। जिसमें आज से सुदर्शन आचार्य के मुखरबीन से भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा और 2 मार्च को मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत,भवानी सैनी,हरिराम चौधरी, रमेश सैनी, पप्पू चौधरी, कालू सैन, अशोक शेखावत, नारायण, सुभाष गंगावत, जलेसिंह मीणा सहित महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है