लोक देवता भर्तहरी बाबा के पदयात्रियों और क्षृद्वालु भक्तों की सेवा के लिए ठंडे मीठे पानी और भंडारे निरंतर जारी
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
अलवर जिले की सरिस्का की हरी-हरी वादियों में में मौजूद जन-जन की आस्था के प्रतीक लोक देवता बाबा भर्तहरी के पदयात्राएं बड़ी संख्या में रात और दिन में चल रही हैं। इन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए क्षृद्वालु सेवकों द्वारा जगह-जगह ठंडे मीठे जल की प्याऊ भंडारे की व्यवस्था की गई है जहां पर पैदल चलने वाले राहगीर विश्राम करने के बाद फिर अपने मंजिल की और रवाना हो जाते हैं।
लोक देवता के धाम पर भरतपुर क्षेत्र सहित धौलपुर दौसा करौली राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ कठूमर सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु पदयात्रा के साथ चल रहे हैं श्रृद्धालुओं का कहना है कि वे हर वर्ष बाबा के धाम पर जाते हैं मन्नतें मांगते हैं प्रार्थना करते हैं इसी भावना के साथ इस बार भी बाबा के धाम पर जा रहे हैं। गौरतलब रहे कि पिछले तीन दिन से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है ।