निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन हेतु शिविर आयोजित

Aug 27, 2025 - 15:33
Aug 27, 2025 - 15:37
 0
निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन हेतु शिविर आयोजित

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 

लायंस क्लब राजगढ़ अलवर राज० के सौजन्य से डॉ० श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल अलवर एवं जिला अंधता निवारण समिति अलवर के संयुक्त तत्वाधान में  बुधवार को  ब्राह्मण धर्मशाला राजगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन हेतु शिविर आयोजित किया गया। 
 शिविर में समन्वयक अधिकारी समुंदर सिंह की देखरेख में आँखों की मोतियाबिंद, काला पानी की डॉ० श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ रामपाल सिंह द्वारा जांच की गई।

 वहीं शिविर में चयन किए गए रोगियों आंखों का ऑपरेशन डॉ० श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल अलवर में किया जाएगा।चयनित रोगियों को अलवर लाने व ले जाने, एवं ठहरने की सुविधा ,भोजन व नाश्ता, एवं ऑपरेशन,दवा व चश्मा सभी निशुल्क दिए जाएंगे। 
 शिविर 129 रोगियों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिनमें से 35 रोगियों का आंखों के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
इससे पूर्व शिविर का ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं  अलवर, नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष आर एस वर्मा द्वारा फ़ीता काट करउद्घाटन किया गया।
    इस अवसर पर लॉयन क्लब राजगढ़ अध्यक्ष  प्रदीप गुप्ता ,  संयोजक लोकेश रावत , जगदीश सैनी, प्रांतीय सलाहकार ख़ेम सिंह आर्य , एन एल वर्मा, अजय यादव, भूपेंद्र शर्मा, जैनेंद्र जैन, संजय राजस्थानी सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................