शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का उठाया लाभ
तखतगढ़ / गोगरा (बरकत खा)
तखतगढ़ / ग्राम पंचायत गोगरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत प्रशासक भंवर लाल मेघवाल के सान्निध्य व शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल की उपस्थिति में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया व समस्याओं का निस्तारण करवाया। शिविर का उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, BDO प्रमोद दवे तहसीलदार दिनेश आचार्य ने निरीक्षण कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
शिविर में ब्लॉक सांख्यकी अधिकारी रामप्रसाद वर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी जितेंद्र चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी वाग सिंह, भरत सिंह परमार, भू अभिलेख निरीक्षक एलसी बाई, कन्हैया लाल, पटवारी सुरेश ओझा, दूदा राम, रोजगार सहायक सबला राम, ग्राम पंचायत प्रशासकीय समिति के सदस्यगण रमेश कुमार देवासी,अमर सिंह, देवाराम,अनसी देवी, धीराराम, जेठाराम वह मेट हिम्मताराम कपुराराम अनु वह ग्रामीण हिम्मत सिंह, चम्पा राम राजु सिंह टोयाराम विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, पशुपालन, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।