आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर तखतगढ़ में कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

Aug 16, 2026 - 19:19
 0
आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर तखतगढ़ में कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

पीसीसी सचिव भूरा राम सीरवी ने कार्यकर्ताओं संग की विस्तृत चर्चा; पत्रकार खीमाराम मेवाड़ा के निवास पहुंचकर जताई संवेदना

तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान) प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सचिव भूरा राम सीरवी ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान तखतगढ़ पहुंचकर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, नगरपालिका के निवर्तमान पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

तखतगढ़ में आयोजित बैठक में संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर विशेष बल दिया गया। सीरवी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा और संगठन की नीतियों को पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनराज मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, राजीव गांधी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष तगाराम सरगरा, निवर्तमान पार्षद भंवरलाल मीणा, SC प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनीष परिहार, खीमाराम मेघवाल, नगर कमेटी महासचिव अर्जुन हीरागर, निवर्तमान पार्षद सूरज वाल्मीकि तथा यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय हीरागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक से पूर्व पीसीसी सचिव भूरा राम सीरवी स्थानीय पत्रकार खीमाराम मेवाड़ा के निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय मगाराम के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस भी बंधाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................