भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुमेरपुर की साधारण वार्षिक सभा का आयोजन,नई कार्यकारिणी का गठन

Sep 20, 2025 - 13:02
 0
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुमेरपुर की साधारण वार्षिक सभा का आयोजन,नई कार्यकारिणी का गठन

सुमेरपुर (बरकत खा)

भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुमेरपुर की साधारण वार्षिक सभा का आयोजन तखतगढ़ रोड स्थित पोलकी फार्म पर सम्पन्न हुआ। अभिकर्ताओं के हितों पर रहा जोर, नई कार्यकारिणी का गठन, निर्विरोध चुने गए रुपाराम देवासी अध्यक्ष, दिनेश कुमावत  सचिव बने। 

सुमेरपुर लियाफी सभा: संगठन की मजबूती और अभिकर्ताओं के अधिकार मुख्य मुद्दे आयोजन समिति की ओर से लियाफी संगठन अध्यक्ष रुपाराम देवासी, सचिव लक्ष्मण सिंह व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमावत ने मंडल लियाफी पदाधिकारी प्रतिपाल सिंह वालेचा, चन्द्र प्रकाश सोनी व जीवाराम आर्य का माला, साफा पहनाकर तथा ढोल-ताशों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए नॉर्थ जोन लियाफी संगठन अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह वालेचा ने कहा कि संगठन ने सदैव अभिकर्ताओं के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है, जिसके परिणामस्वरूप अभिकर्ताओं को अनेक अनुषंगी लाभ प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक अभिकर्ता को आंशिक सहयोग निरंतर देते रहना चाहिए।

जोधपुर मंडल लियाफी सचिव जीवाराम आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की बुराई करना किसी भी अभिकर्ता के लिए शर्म की बात है, क्योंकि लियाफी ने हमेशा ही अभिकर्ताओं के हितों में कार्य किया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने बताया कि लियाफी का प्रयास रहेगा कि निगम अभिकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, मेडिक्लेम और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाओं में बढ़ोतरी करे, ताकि जो अभिकर्ता दिन-रात निगम के लिए मेहनत करता है उसका भी कल्याण हो सके।

सभा के दौरान शाखा अध्यक्ष रुपाराम देवासी ने पूर्व कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की और नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु चुनाव का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ अभिकर्ता जीवाराम आर्य ने मंडल पदाधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी।

चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए चन्द्र प्रकाश सोनी ने बताया कि केवल शाखा के पंजीकृत सदस्यों को ही मतदान का अधिकार होगा। अध्यक्ष और सचिव पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए। निर्धारित शुल्क अदा कर आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक अध्यक्ष पद के लिए रुपाराम देवासी और सचिव पद के लिए दिनेश कुमावत ने आवेदन दिया। अन्य कोई आवेदन प्राप्त न होने पर दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाखा के उत्कृष्ट अभिकर्ताओ का माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सुमेरपुर शाखा प्रबंधक राजकुमार लोहार,तखतगढ सैटेलाइट शाखा प्रबंधक दीपक झांझरीया, मंडल प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिह शेखावत, सहायक शाखा प्रबंधक जीवन प्रकाश, वरिष्ठ अभिकर्ता इब्राहिम सिलावट, कान्ति लाल छीपा,प्रभुराम घांची,सकाराम मीणा, सूचना प्रचार मंत्री भंवर मीना,सहित शाखा सुमेरपुर परिवार के अन्य अभिकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................