निर्झर धाम में 9 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का कलश यात्रा के साथ हुआ आगाज

Mar 8, 2026 - 18:37
 0
निर्झर धाम में 9 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का कलश यात्रा के साथ हुआ आगाज

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) नीमकाथाना के नजदीक  राणासर में स्थित निर्झर धाम में रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ 108कुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की विधिवत् शुरूआत हो गई है। नागौर बल्डाधाम के महंत सीताराम दास महाराज के परम् सानिध्य में हो रहे श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तहत धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत रविवार से कलश यात्रा के साथ हो गई है। संजय शास्त्री ने बताया कि रविवार को सराय में स्थित सुंदरदास महाराज के मंदिर से विशाल गाजे-बाजे के साथ में महिलाओं ने कलश अपने सिर पर रखकर मुख्यमार्गो से होते हुए निर्झर धाम आश्रम तक यात्रा निकाली। महिलाएं नाचते गाते हुए जोश के साथ में कलश यात्रा में शामिल हुई। निर्झर धाम में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में परिक्रमा करने के बाद यज्ञ शाला के नजदीक कलश को रखा गया। यज्ञाचार्य चिरंजीव शास्त्री के सानिध्य में विप्रजनों ने 108कुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ में यजमानों की पूजा अर्चना करवाकर मंडप प्रवेश करवाया। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भांवरिया ने बताया कि महायज्ञ के अवसर पर पहले दिन प्रातःदशविद्य स्नान, प्रायश्चित हवन, शोभायात्रा, 11सौ से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली इसके बाद में मंडप प्रवेश के साथ ही देवताओं का आहवान् करके स्थापना की। शाम को संध्या आरती।

सोमवार को प्रातः देव पूजा, अरणी मन्थन, अग्नि स्थापना, यज्ञ प्रारम्भ व संध्या आरती, 9मार्च से 15 मार्च तक प्रातः 9 से 12 बजे व दोपहर 3 से 6 बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जायेंगी। 16 मार्च को प्रातः 12ः15 बजे देवपूजा के बाद पूर्णाआहुति होगी। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। धार्मिक कार्यक्रम में पधारे विप्रजनों व संतों का सम्मान भी किया जायेगा। इस दौरान मंदिर के महंत अवध बिहारीदास महाराज, यज्ञ प्रेमी मदनलाल भांवरिया, जयचंद रोहिलान, संजय शास्त्री, कैप्टन रामनिवास ताखर ,बजरंग पटेल, रामावतार गजराज, राजकुमार जाखड़, सहीराम भगत, रतनलाल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, महेन्द्र तेतरवाल, डॉ रामकुमार सिराधना , दीपचंद दादरवाल, धर्मेन्द्र मीणा, श्रीलाल यादव, सुरेश चोटिया, लक्ष्मण कुड़ी, नत्थूसिंह मीणा आदि मौजूद रहे। 
सीतारामदास महाराज के सानिध्य में 106वां महायज्ञ     बॉक्स
यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने बताया कि सीतारामदास महाराज बल्डाधाम नागौर के सानिध्य में 105 महायज्ञ देश के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हो चूंके है। निर्झर धाम में चल रहा 108कुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 106वां है। सीताराम दास महाराज यज्ञ चक्रवती सम्राट हैं जो अपने जीवन में अभी तक 106 यज्ञ देश के महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, द्वारकाधीश,जगननाथपूरी, राजस्थान आदि प्रदेशों में सम्पन्न करवा दिये है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................