पिनान पुलिस थाना खुलवाने के लिए बन्नाराम के आग्रह पर भूपेन्द्र यादव की सिफारिश पर मैने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी - गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम

Mar 8, 2026 - 19:11
 0
पिनान पुलिस थाना खुलवाने के लिए बन्नाराम के आग्रह पर भूपेन्द्र यादव की सिफारिश पर मैने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी - गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम

रैणी (अलवर) राजस्थान सरकार के द्वारा सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए तथा गौ तस्करी रोकने को ध्यान में रखते हुए अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की पिनान पंचायत मुख्यालय पर इस साल के बजट में न्यू पुलिस थाना स्वीकृत किया गया है , पिनान पुलिस थाना स्वीकृत करने के बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम पहली बार पिनान में आए तो स्थानीय पंच पटेलों ने तथा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बन्ना राम मीना के नेतृत्व में बैडम का जोरदार स्वागत सत्कार किया।
 8 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत पिनान मुख्यालय पर स्थित तुषार पेट्रोल पंप के पास में छपरा हाउस पर पूर्व मंत्री स्व.हेमसिंह भडाना  की मूर्ति का अनावरण करने जा रहे राजस्थान के गृह राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म का पिनान मंडल अध्यक्ष भाग्य शाली सैनी की अध्यक्षता में एवं भाजपा प्रत्याशी बन्ना राम मीना के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से पिनान में थाना खोलने पर 51 किलोग्राम की बड़ी फूल माला से एवं साफा बंधवाकर जोरदार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे किशनगढ़ के पूर्व विधायक रामहेत यादव , गंगापुर के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर का भी फूलमाला एवं साफा बंधवाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने इस दौरान आमजन से अपील की कि आपने इतने एक्टिव युवा नेता बन्ना राम मीना को 2023 के चुनाव में जीत का मौका नहीं देकर बड़ी चूक की है लेकिन फिर भी हमेशा बन्ना राम मीना क्षेत्र के विकास के रात दिन मेहनत करता ही रहता हु और सरकार से राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं लेकर आता है।
इस अवसर पर राजगढ़ के मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित , माचाड़ी के मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह नरूका , रैणी के मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा , लक्ष्मणगढ़ के मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, मालाखेड़ा के मंडल अध्यक्ष विशाल साहू , उमरैण के मंडल अध्यक्ष सुबे सिंह चौधरी , राजपुर - धमरेड़ के मंडल अध्यक्ष बृजमोहन योगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ सहित कई सरपंच एवं अनेक जनप्रतिनिधि और आसपास के दर्जनों गांवों के गणमान्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजगढ थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना मय बल के तैनात रहा और रैणी एसडीओ हरकेश मीना तथा तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा भी मौजूद रहे। पिनान ग्रामवासियों ने पिनान को पंचायत समिति बनवाने की भी मांग रखी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................