डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रेल को, अंबेडकर भवन में तैयारियां जोरों पर; पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, पीले चावल बांटकर दिया गया न्योता

Apr 12, 2026 - 15:59
Apr 12, 2026 - 16:00
 0
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रेल को, अंबेडकर भवन में तैयारियां जोरों पर; पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, पीले चावल बांटकर दिया गया न्योता

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे के धनावता रोड स्थित अंबेडकर भवन में सोमवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। समारोह को लेकर रविवार को कस्बे में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गईं और कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल बांटकर आमजन को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया।

भाजपा पार्षद राजेंद्र देनवल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे अंबेडकर भवन में होगा। इस दौरान बाबासाहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया करेंगे।

कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जिनमें मुख्य रूप जे.आर. कुड़ी (तहसीलदार, उदयपुरवाटी), रामपाल मीणा (थाना प्रभारी), डॉ. राकेश माहिच (प्रभारी, ब्लॉक आयुष चिकित्सा), तौफिक अहमद (अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका) से शामिल हैं:

 जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए रविवार को कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटे और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को अंबेडकर भवन पहुंचने का आह्वान किया। भवन परिसर में सफाई, सजावट और बैठक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................