बाघोली में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

Jun 19, 2025 - 12:42
Jun 19, 2025 - 12:42
 0
बाघोली में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 उपखंड क्षेत्र के बाघोली गांव में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डाक्टर बनने पर भामाशाह व समाज सेवी बीएल सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को दीपचंद सैनी बाघोली व लतिका सैनी रामनगर का साफा व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। मुंह मिठा करवाया। उनके साथ ही परिजनों का भी स्वागत किया गया।
सैनी ने कहा कि बाघोली में पहली बार डाक्टर बनने के लिए तीन बच्चों का चयन हुआ है।

मेहनत का फल एक बार जरूर मिलता है। इसी की तरह ओर भी बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े। इस दौरान पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी, रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार सैनी, जयराम स्टूडियो, प्रभात सैनी, शीतल संस्थान के संचालक नागरमल सैनी, राजेंद्र प्रसाद, मनशा राम,जवाहर लाल, राकेश सैनी भगत, रामचंद्र गुर्जर अध्यापक नरेंद्र , सीताराम सैनी, पुष्कर शर्मा, बलवंत सैनी रामनगर ,मुकेश मास्टर  कृष्ण भजनी ,चेनाराम सैनी ,रुस्तम खान, जगदीश डॉक्टर, छोटू राम, बाबूलाल स्वामणा, कैलाश स्वामणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................