बानसूर में राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने किया शुभारंभ

Aug 5, 2023 - 17:29
Aug 5, 2023 - 18:14
 0
बानसूर में राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने किया शुभारंभ

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ गोपाल कृष्ण)  बानसूर में आज राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च फास्ट निकालकर सलामी दी गई। उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि पहले शहरों में खेलो का आयोजन किया जाता था। लेकीन पिछले साल से मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत ने गावों में ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ किया। मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत की सोच है कि मेरे गावों का बच्चा भी खिलाड़ी बने और आगे तक पहुंचकर अपने गांव का नाम रोशन करे। इस दौरान ओलम्पिक खेलों के शुभारंभ पर उधोग मंत्री ने स्कूल खेल मैदान में पौधरोपण किया गया। ओलम्पिक खेलों में 4469 खिलाडी भाग ले रहे हैं 

ओलम्पिक खेलों के शुभारंभ पर आज वोलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों ही टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ। बानसूर ब्लॉक में कुल 457 टीमों में 4469 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसने एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता (100) मीटर 532 पुरुष वर्ग और 295 महिला वर्ग शामिल है। इसी तरह एथलेटिक्स दौड़ 200 मीटर 235 पुरुष,121 महिला वर्ग, एथलेटिक्स 400 मीटर में 150 पुरुष वर्ग,65 महिला वर्ग, बास्केटबल पुरुष वर्ग 120 पुरुष वर्ग,87 महिला वर्ग, फुटबॉल में 164 पुरुष वर्ग,42 महिला वर्ग, कब्बड़ी में 558 पुरुष वर्ग,194 महिला वर्ग, खो -खो में 584 महिला वर्ग, टेनिसबाल क्रिकेट में 970 पुरुष वर्ग,103 महिला वर्ग, वोलीवॉल में 190 पुरुष वर्ग,59 महिला वर्ग प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहें है। इस दौरान एसडीएम राहुल सैनी, डीएसपी सुनील जाखड़,विकास अधिकारी रामजीलाल मीणा, सीबीईओ राजेन्द्र मीणा, इंद्राज गुर्जर, बीसीएमओ डा. मनोज यादव, प्रिंसिपल सुभाष यादव सहित सभी अधिकारी और खिलाड़ी और स्कूल के छात्र छात्राए मौजुद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow