जोधपुर में सैनाचार्य अचलानंद गिरीजी महाराज द्वारा "श्री सेन महाकुंभ" के पोस्टर का विमोचन

Jul 30, 2026 - 19:00
 0
जोधपुर में सैनाचार्य अचलानंद गिरीजी महाराज द्वारा "श्री सेन महाकुंभ" के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर/भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन)  सेन समाज के परम आराध्य और धर्मगुरू श्री श्री 1008 स्वामी श्री अचलानंद गिरीजी महाराज (सैनाचार्य) के सानिध्य में आज जोधपुर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भीलवाड़ा (राजस्थान) से पहुंचे सुरेश कुमार सेन कटार के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने महाराज श्री का चरण वंदन कर गुरु पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस पावन अवसर पर सैनाचार्य श्री के कर-कमलों द्वारा "श्री सेन महाकुंभ" के भव्य आमंत्रण पोस्टर का विमोचन किया गया, जो वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा इस ऐतिहासिक महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष के सेन समाज को एक छत के नीचे लाकर उनका सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक सर्वांगीण विकास करना है आयोजन में देशभर से समाज के संतगण, बुद्धिजीवी, उद्योगपति और राजनेता शामिल होंगे, इस अवसर पर सुभाषजी गोठड़िया (सेन विकास पत्रिका जयपुर), भगतजी सेन (भीलवाड़ा), सुरेश कुमार सेन (कुंडिया), कंचन देवी सेन (पुष्कर), नेमीचंदजी सेन (बाड़मेर) एवं लीला जी सेन (कटार) उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है