गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा हैप्पी स्कूल में हुए विविध आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इंदिरा हैप्पी स्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को समझा।
स्कूल की अध्यापिकाओं मोना कनानी मोना चंदवानी कविता चौहान चांदनी, पूजा सेन एवं सीमा यादव गरिमा यादव के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए गुरु वंदना प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें संध्या मंगलानी, नीलम मंगलानी एवं खुशी चंदवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्कूल की संस्थापक श्रीमती इंदिरा पाल खुराना, प्राचार्य डॉ. ज्योति खुराना, निदेशक पंकज खुराना तथा कोऑर्डिनेटर गार्वी खुराना ने कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सभी अध्यापिकाओं व प्रतिभागी विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों का विकास करना रहा। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

