ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप में मिला त्वरित समाधान; मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने से आसान होंगे भविष्य के कार्य

Jul 30, 2026 - 19:35
 0
ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप में मिला त्वरित समाधान;  मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने से आसान होंगे भविष्य के कार्य

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप 2026 आमजन को उनके अधिकारों से जुड़ी सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत अंगा में आयोजित फॉलोअप शिविर में एक परिवार की महत्वपूर्ण समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।
ग्राम पंचायत अंगा निवासी हरिओम पुत्र अतर सिंह को अपनी दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रमाण पत्र के अभाव में उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं पारिवारिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। फॉलोअप शिविर में उन्होंने अपनी समस्या संबंधित उपखंड अधिकारी सचिन यादव एवं अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनकी दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इससे लाभार्थी हरिओम को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।
मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर हरिओम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप के माध्यम से उनकी समस्या का समयबद्ध समाधान हुआ है। अब वे इससे जुड़े सभी आवश्यक पारिवारिक, बैंकिंग, उत्तराधिकार एवं अन्य प्रशासनिक कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है