गुरु पूर्णिमा पर्व ,गुरु के प्रति सम्मान, समर्पण का दिन श्रद्धा भाव से मनाया
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) गुरु पूर्णिमा का पर्व उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजन, गुरु वंदना और भंडारों का आयोजन हुआ।
गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु के प्रति सम्मान समर्पण एवं श्रद्धा भाव से आज श्रद्धालुओं ने भारी उल्लास, और सांस्कृतिक उत्साह के साथ गुरुओं के आश्रम पर पहुंचकर मनाया । जीवन को प्रकाश दिखाने वाले गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।
गुरु पूजन और वंदन: श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर अपने आध्यात्मिक व शैक्षणिक गुरुओं के आश्रमों पर पहुंचकर चरणों की पूजा की। मंदिरों और आश्रमों में विशेष सत्संग, भजन-कीर्तन और चरण वंदन के कार्यक्रम आयोजित हुए।
जरूरतमंदों को वस्त्र, फल और पुस्तकें भेंट की गईं।
नगर पालिका क्षेत्र के रायपुर में शनि मंदिर स्थित ग्राम जावली में गुरु महाराज के मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित कर मनाया गया हरसाना में हरि नारायण दास कुटी मंदिर में मौजपुर में बावड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पहुंच कर गुरुओं के चरण वंदन किए।
नौगांवा में आचार्य ज्ञान भूषण जी महाराज के सानिध्य में चातुर्मास स्थापना व गुरु पूर्णिमा महोत्सव लक्ष्मणगढ से जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मनाया गया, क्षेत्र में विभिन्न आश्रमों व मंदिरों में संतों के चरण-पूजन व सत्संग हुए।

