मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित
मंगरोप /भीलवाड़ा रा(जकुमार गोयल) ग्राम मांगरोप में मिनोवा रुनाया के वित्तीय सहयोग एवं प्रयत्न संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में ग्राम मांगरोप सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए।
इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कुल 119 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण का लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रयत्न संस्था ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

