ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर निपटाए काम, बरफी देवी की पेंशन पुनः शुरू
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजबपुरा में गुरुवार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लाभार्थियों को फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया, सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम दिनेश शर्मा तहसीलदार कैलाश मेहरा नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह पंचायती राज विभाग से संजय सिंह सहायक विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग से अनुराग शर्मा ने सहित मौके पर रहे अधिकारी। अजबपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में बरफी देवी अपनी पेंशन को लेकर चिंतित थी। शिविर में पहुंची और शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा से मिल कर अपनी व्यथा सुनाई। उपखंड अधिकारी ने तुरंत समाधान कर बरफी देवी की पेंशन पुनः शुरू करवाई गई।
शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा, सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, पंचायत प्रशासक प्रियंका नरुका, ग्राम विकास अधिकारी रामकिशन सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

