जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

Jul 30, 2026 - 19:23
 0
जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार ​को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें जिले के विकास व जन अभियोग विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में आमजन से जुड़े प्रमुख अभाव अभियोगों एवं मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा कर निराकरण किया जाता है। उन्होंने इस दौरान बिजली, पानी के बिलों से संबंधित, बिना लाइसेंस की मीट की दुकानें, देर रात तक शराब बिक्री, गौ हत्या, ऑटो टिपर कचरे का निस्तारण इत्यादि पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने समिति के सदस्यगणों को आश्वस्त किया कि समिति के समक्ष रखे गए सुझावों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही कर निश्चित समयसीमा में इनका शत-प्रतिशत समाधान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यगणों ने सड़क निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य, कचरा संग्रहण एवं अतिक्रमण संबंधी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।बैठक में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह सहित समिति के सदस्यगण मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है