लायन्स क्लब खैरथल मंडी, लियो क्लब खैरथल मंडी एवं ब्रह्मकुमारीज़ खैरथल द्वारा 51 फलदार पौधों का वृक्षारोपण

Jul 30, 2026 - 19:17
 0
लायन्स क्लब खैरथल मंडी, लियो क्लब खैरथल मंडी एवं ब्रह्मकुमारीज़ खैरथल द्वारा 51 फलदार पौधों का वृक्षारोपण

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायन्स क्लब खैरथल मंडी, लियो क्लब खैरथल मंडी तथा ब्रह्मकुमारीज़ खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में आनंदवन बाईपास, खैरथल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर लायन्स क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष सीए ललित गुप्ता एवं लियो क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष गुन अरोड़ा गुप्तातथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय की  गौरी दीदी अपने समस्त साथियों के साथ उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के उपरांत गौरी दीदी द्वारा सभी आगन्तुक का अभिवादन कर प्रसाद वितरण किया |
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है