प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल- डॉ शैलेश सिंह

Mar 28, 2021 - 02:45
 0
प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल- डॉ शैलेश सिंह

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन)  मार्च  प्रदेश की कांग्रेस सरकार  हर  मोर्चे पर पूरी तरह विफल है विकास  कार्य ठप्प पड़े हैं कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है थानों में महिलाओं की इज्जत तार-तार की जा रही है सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है  कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया है जबकि दूसरी ओर नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में  भारत का डंका आज पूरे दे पूरे विश्व में गूंज रहा है तथा सरकार ने देश विकास के नए आयाम जोड़ें हैं  यह बात शनिवार को डीग में आयोजित होली मिलन समारोह में कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने कही।
 उन्होंने कहा की  सरकार और निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते ड़ीग उप खंड विकास की दौड़ में बहुत पीछे रह गया है।  विकास कार्य ठप पड़े हैं सफाई रोशनी की हालत बदतर है कस्बे के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए नगरपालिका के चक्कर काटने पड़ रहे हैं कस्बे  और गांव के लोगों को चंबल का पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है में पालिका और अन्य विभागों द्वारा  कराए गए सभी  विकास कार्य घटिया स्तर के हैं सरकार और निर्वाचित प्रतिनिधि सोए हुए हैं और जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस  कर रही है। उन्होंने दावा किया भरतपुर को संभाग बनाना हो या मेडिकल कॉलेज  और विश्वविद्यालय खोलना हो  सभी बड़े विकास के कार्य उनके पिता स्वर्गीय दिगंबर सिंह जी द्वारा कराए गए हैं। इस मौके पर डॉ सिंह ने  कस्बे में पैदल भ्रमण कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी इस दौरान जगह जगह लोगों द्वारा उनका साफा बांधकर और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।सुरेश शर्मा एंड पार्टी द्वारा फूलों की होली और   मयूर नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता पूर्व सरपंच गोपी सिंह ओम प्रकाश कौशिक पूरन सिंह मधुबना अमरनाथ गुप्ता  हेमेंद्र शर्मा मंटो बहज, सुरेश जाटव गौरव सोनी नेतराम जाटब दाऊ दयाल नस्वरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................