दुष्कर्म पीड़िता ने किया संचालक के बच्चों को कमरे में बंद, पुलिस ने समझाकर खुलवाया दरवाजा

Aug 7, 2021 - 15:58
 0
दुष्कर्म पीड़िता ने किया संचालक के बच्चों को कमरे में बंद, पुलिस ने समझाकर खुलवाया दरवाजा

भरतपुर (राजस्थान/रामचन्द सैनी) भरतपुर के सेठ हजारी लाल वृद्धाश्रम में हुए दुष्कर्म का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आरोपी संचालक के लड़का और लड़की वृद्धाश्रम पहुंचे तो दुष्कर्म पीड़िता ने उन्हें एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। पुलिस ने महिला से बात कर कमरे की चाबी लेकर दोनों को बाहर निकाला गया।
दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है की आज वृद्धाश्रम में वृद्धाश्रम के संचालक अनिल के लड़का और लड़की आये थे जो की वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महिला और व्यक्तियों से किसी कागज पर साइन करवा रहे थे। इतने में महिला ने आकर पूछा की वह कैसे कागज हैं। दोनों ने कागज दिखाने को मना कर दिया। इतने में महिला ने उन्हें वृद्धाश्रम के एक कमरे में बंद कर दिया और गेट के ताला लगा दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................