केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया चक्का जाम

अशोक स्तंभ पर दोपहर 12:00 से 3:00 तक चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Feb 6, 2021 - 23:30
 0
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया चक्का जाम

चुरू (राजस्थान / अशोक कुमार मीणा) सरदारशहर क्षेत्र के किसानों ने किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सरदारशहर मेगा हाईवे पर अशोक स्तंभ के पास जाम लगाकर कृषि बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरदारशहर क्षेत्र के अनेक किसान संगठनों ने कृषि बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए दोपहर 12:00 बजे से पूरी तरह से हाईवे को जाम कर दिया जिसके बाद हाईवे के चारों रास्तों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।

वहीं वाहन चालको को 3 घंटे तक रुकना पड़ा जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की भी माकूल व्यवस्था की गई जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं देखने को नजर आई  और आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। आखिरकार 3:00 बजे के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया और जाम को खोला गया। इसके बाद वाहन चालको ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। विरोध प्रदर्शन में किसान नेता बलदेव सहारण जगदीश धन्ना वंशी कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजय दीक्षित सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित किशन सींवर सहित अनेक किसान नेताओं ने सभा को संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किए और कृषि बिलों का पुरजोर विरोध किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................