स्काउडस की ओर से निकाली गई फिट इण्डिया रैली , सरकार के नियमो की हुई अनदेखी

Sep 23, 2020 - 21:05
 0
स्काउडस की ओर से निकाली गई फिट इण्डिया रैली , सरकार के नियमो की हुई अनदेखी

भरतपुर,राजस्थान 
बयाना, (23 सितम्बर) राजस्थान राज्य स्काउडस व गाइड संघ की स्थानीय शाखा की ओर से बुधवार को बयाना में फिट इण्डिया रैली का आयोजन किया गया जिसमें आयोजको की ओर से सोशल डिस्टेंसिग व मास्क लगाने के नियमो के साथ ही सडक सुरक्षा नियमो को भी अनदेखा किया गया । यह साइकिल रैली बयाना के कचहरी रोड स्थित विधालय से आरम्भ हुई थी। जिसमें बाइको पर सवार स्काउडस छात्रो के अलावा शिक्षक भी शामिल था। जिनमें से किसी ने भी हैलमेट नही लगा रखे थे। एक बाइक पर तो चार स्काउटस छात्र सवार थे जिनमें से किसी ने भी हैलमेट नही पहन रखा था तथा दो जनो ने मास्क भी नही लगा रखे थे। उनके पीछे चल रहे स्काउटस टीचर ने भी हैलमेट नही पहना हुआ था। 

  • संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow