डिएपी खाद की बिक्री के नाम पर किसानों से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं- औला

Nov 15, 2021 - 23:23
 0
डिएपी खाद की बिक्री के नाम पर किसानों से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं- औला

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) बर्डोद कस्बा क्षेत्र में बीते एक माह से खाद विक्रेता, और कृषि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण डिएपी खाद के कट्टों पर अवैध वसूली और धांधली का खेल बेखौफ चल रहा है। जिसके कारण कस्बा क्षेत्र सहित आस पास के छोटे गांव के किसान आक्रोशित हैं। सोमवार को भी कस्बे की एक खाद बीज विक्रेता की दुकान पर सरकार द्वारा निर्धारित रू से अधिक लेकर  डिएपी खाद का वितरण किया जा रहा था। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे
मिडियाकर्मीयों की भनक लगते ही  खाद्य विक्रेता ने मौजुद किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित रू से खाद वितरण करना शुरू कर दिया। साथ ही  कुछ किसानों को लिए गए अधिक रू लौटाए। आपको बता दें कि बीते दिनों भी डिएपी खाद के कट्टों में धांधली को लेकर आक्रोशित किसानों ने अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में बहरोड़ थाना पुलिस की समझाइश और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खाद के कट्टों का वितरण किया गया था। वहीं किसानों द्वारा डिएपी खाद के कट्टों पर अवैध वसूली की शिकायत अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नंदराम औला को करने पर जिला अध्यक्ष औला ने तत्काल ही प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत का खेल चल रहा है। शिकायत के बाद भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। ये लोग किसानों से अवैध वसूली करना बंद कर दें। किसानों से अवैध वसूली करना बर्दाशत नहीं होगी। किसान का एक एक रू संघर्ष का है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................