प्रकृति प्रेमियो ने वृक्षारोपण कर प्रकृति सरंक्षण का लिया सकंल्प

Aug 27, 2020 - 00:47
 0
प्रकृति प्रेमियो ने वृक्षारोपण कर प्रकृति सरंक्षण का लिया सकंल्प
प्रकृति प्रेमियो ने वृक्षारोपण कर प्रकृति सरंक्षण का लिया सकंल्प

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़(अलवर):-  राजगढ़ शिक्षा विभाग न्यूज ग्रुप टीम की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री प्यारेलाल गुप्ता रा उ मा वि. राजगढ़ मे प्रधानाचार्य वेद प्रकाश गुप्ता के सानिध्य में हुआ। ब्लॉक एमआईएस राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राजगढ़ शिक्षा विभाग सोशल मीडिया टीम द्वारा राजगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में लगभग 500 पौधै लगाने का सकंल्प लेकर प्रकृति बचाने का सकंल्प लिया गया। इस अवसर पर व्याख्याता शिवराम मीना, यादराम मीना, ब्लॉक एमआईएस राजकुमार गुप्ता, शिक्षक अशोक मुखिजा, रोशनलाल सैनी, रामचरण मीना, कालूराम मीना, राजेश सैनी उपस्थित रहे। इसके उपरांत राउप्रावि नवी बक्श राजगढ़ प्रधानाध्यापिका गीतांजलि विजय के नेतृत्व मे वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर रामप्रताप मीना, किरण मीना सहित टीम सदस्य मौजूद रहे।

  • संवाददाता:- महावीर सैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow