केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर सातवें दिन भी बंद
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में बनवाने एवं रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में किये गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ कस्बे का सम्पूर्ण बाजार सातवें दिन भी बंद रहा। आवाज मंच के मुकेश जैमन गत शनिवार से ही बैठे है कस्बे के गोलसर्किल पर आमरण अनशन पर है। वही आज से दिनेश प्रधान व श्रीराम सैनी भी आमरण अनशन पर बैठ गए है। इसके अलावा अभिभाषक मंडल के कुल 18 अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। जिनमे एडवोकेट विनोद पालीवाल, मनोज कुमार जैमन, योगेश व्यास, अशोक पटेल, राकेश जांगिड़, कैलाश चन्द भारद्वाज, विजय दीवान, देवीप्रसाद अंशु, भरत सिंह चौहान, जितेंद्र सैनी, पुखराज शर्मा, अजय निदानिया, हरिओम सैनी, संजय सैनी, महेंद्र सैनी, महेंद्र खेड़ापति, भरतलाल मीना, सीताराम वशिष्ट 24-24 घण्टे के क्रमिक अनशन पर बैठे है।
केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर सब्जी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, वही मेडिकल सेवाएं चालू है। वही गोल सर्किल पर अनशन स्थल पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सचिव पप्पूराम मीना ने विकलांगो की तरफ से राजगढ़ आवाज मंच को समर्थन दिया। मुकेश जैमन ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग पप्पूराम मीना का आभार किया। एडवोकेट अशोक पटेल ने बताया कि राजगढ़ आवाज मंच की ओर से केंद्रीय विधालय की मांग की जा रही है। वो राजगढ़ का अधिकार है। क्योंकि राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुआ है और राजगढ़ के अभिभाषक साथ मे है। अगर सरकार द्वारा मांग नही मानी गई तो एकजुट होकर पूरे राजस्थान को बंद करने का प्रयास करेंगे एवं राजस्थान में अधिवक्ता समुदाय लगातार कोर्ट के कार्य का बहिष्कार करेगे। कोई भी न्यायालय में कार्य नही होने देंगे। जब तक यह आंदोलन चलता रहेगा इनके साथ रहेंगे।
उन्होंने बताया कि राजगढ़ कस्बेवासियों के विरुद्ध जो प्रशासन के द्वारा मुकदमे करवाये हुए है। उनको रिवीजन में लेकर अधिवक्ताओ ने निःशुल्क पैरवी कर खत्म करवाये जायेगे। एडवोकेट मनोज जैमन ने बताया कि केंद्रीय विधालय को लेकर उनके सभी अधिवक्ता आज क्रमिक अनशन पर है। जब-जब राजगढ़ आवाज मंच को आवश्यकता होगी तब तब कंधे से कंधा मिलाकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जो मुकदमे लगे हुए है, उन सभी मामलों को जेब के खर्चे से अधिवक्ता पैरवी करेगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन व राजनेताओ को बता देते है कि अभिभाषक मण्डल जो आज क्रमिक अनशन पर बैठा है। ये एक बड़े आंदोलन का आगाज है। चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यकता महसूस हुई तो हम राजगढ़ ही नही अपितु सम्पूर्ण राजस्थान के अधिवक्ता सड़को पर उतरेंगे और केंद्रीय विधालय को राजगढ़ उपखण्ड में खुलवाकर मानेगे।

