नई बहू ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार: पुलिस तलाश में जुटी

डेढ़ महीने पहले ही चिकसाना से शादी करके लाया था पीड़ित कृष्णा, हलचल न होने पर सुबह पड़ोसियों ने घर मे घुसकर देखा तो सब पड़े थे बेहोश, आरबीएम अस्पताल में सभी को कराया भर्ती,

Jun 11, 2023 - 11:12
Jun 11, 2023 - 13:24
 0
नई बहू ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार: पुलिस तलाश में जुटी

 भरतपुर (राजस्थान/शिवकुमार वशिष्ठ) नई बहू ने रात के भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर पति सहित ससुराल वालों को बेहोश कर रफू चक्कर हो गई । मामला मथुरा गेट थाना क्षेत्र के किशनपुरा का है जहां कृष्णा उम्र 24 वर्ष की शादी चिकसाना की रहने वाली सुमन से डेढ़ महीने पहले 24 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद से सुमन अपने ससुराल में ही रह रही थी। शनिवार की रात को दुल्हन  ने कोफ्ते की सब्जी बनाकर सभी को भोजन परोसा । खाना खाने के बाद पति कृष्णा, ससुर कालीचरण, जेठ रामवीर, जेठानी जलदेई बेहोश हो गए।  परिवार के सभी लोगों के अचेत हो जाने पर नवविवाहिता मौका देखकर फरार हो गई | इस घटना की जानकारी नवविवाहिता सुमन के पिता ने रविवार को फोन किया तो किसी भी सदस्य का फोन नहीं लगा। सुमन भी फोन नहीं उठा रही थी तो प्रातः 9 बजे के करीब सुमन के पिता ने पड़ोस के नंबर पर फोन किया। जिस पर पड़ोसी घर पहुंचे और दीवार फांदकर पडोसी के घर में घुसे तो पता चला कि  परिवार के सभी लोग बेहोश पड़े हैं । सुमन घर पर नहीं मिली | बेहोशी की अवस्था मे सभी लोगो को पड़ोसियों ने जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है | पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात को सुमन ने खाने में लौकी के कोफ्ते की सब्जी बनाई थी। सुमन ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर हमें खिला दी | जिससे सभी परिवार को लोग बेहोश जो गए | होश आया तो हम सभी जिला अस्पताल में भर्ती थे |  सुमन कहां गई पता नहीं। घर से क्या लेकर गई है ये घर जाकर पता चलेगा |  उसके पिता ने पड़ोस में फोन किया। दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। तब दीवार फांदकर पड़ोसी घर में घुसे तो देखा कि सभी सदस्य बेहोश पड़े हुए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी है |  पुलिस मामले की जांच कर रही है |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है