खेड़ली पुलिस की कार्यवाही, नाकेबंदी के दौरान 53 गौवंश कराए मुक्त: 2 पिकअप व एक ट्रक जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Feb 28, 2022 - 12:48
 0
खेड़ली पुलिस की कार्यवाही, नाकेबंदी के दौरान 53 गौवंश कराए मुक्त: 2 पिकअप व एक ट्रक जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

खेड़ली (अलवर, राजस्थान/ रोहित सिंघल) खेड़ली कस्बा थाना पुलिस ने नदबई बोर्ड पर नाकेबंदी के दौरान गोवंश से भरे 2 पिकअप वही एक ट्रक को जप्त किया है तथा साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रामकिशन बैरवा ने बताया कि रविवार गत रात्रि  नदबई मोड़ पर गश्त के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान 2 पिकअप एक ट्रक को रुकवाया गया जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेक किया गया तो ट्रक व पिकअपो में क्रूरता पूर्वक गोवंश भरे हुए थे जिसे पुलिस द्वारा ट्रक व पिकअप को थाने लाया गया और चेक किया गया तो ट्रक में क्रूरता पूर्वक 36 भैंसे, तथा दोनों पिक अप ओं में 10 पाड़ा 2 भैंस सहित चार गाय व एक बछड़ी भरी हुई मिली। वहीं तीनों साधनों में कुल 53 गोवंश क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाए जा रहे थे। जिन्हे टीम द्वारा मुक्त कराया गया तथा साथ ही तीनों वाहनों को जप्त कर तीन आरोपी बरकत पुत्र चतरु चंदा का बास बनेनी थाना सीकरी, कमर अली पुत्र जफर अली सैयद मुसलमान पांच बत्ती रोड जिला टोंक सहित आसिफ पुत्र सद्दीक जाति मैप राजपुर पीएस पुरहाना जिला नूंह हरियाणा को पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वही उन्होंने बताया कि आरोपी दोसा जयपुर की तरफ गांव से इनको खरीद कर पेट में बेचने के लिए फिरोजपुर हरियाणा की तरफ जा रहे थे रास्ते में खेडली के नदबई मोड पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तीनों वाहनों को चेक कर जप्त कर लिया गया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहनो से 53 गोवंश को मुक्त कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है