आरएसएस ने पथ संचलन कर निकाली रैली

Oct 5, 2025 - 14:01
 0
आरएसएस ने पथ संचलन कर निकाली रैली

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड लक्ष्मणगढ़ का पथ संचलन कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर लक्ष्मणगढ़ से प्रारंभ होकर कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो एवं मुख्य बाजार सब्जी मंडी बस स्टैंड जालूकी रोड वसुंधरा ग्राउंड कठूमर रोड एवं हाई स्कूल रोड होते हुए वापस आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा। चंद्र प्रकाश खंडेलवाल खंड सघ चालक ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे ।स्वयंसेवकों ने दंड धारण कर घोष की धुन पर शहर में मार्च निकाला ।
आदर्श विद्या मंदिर पहुंचने के बाद  जिला शारीरिक प्रमुख  कमल का बौद्धिक रहा। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह तुलसी  उपखंड कार्यवाह सोनू खंड व्यवस्था प्रमुख सुशील  सह खंड कार्यवाह भुवनेश ,राहुल  एवं जिले से सामाजिक समरसता प्रमुख कैलाश  शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................