उदयपुरवाटी की ब्राह्मण धर्मशाला में कल से आयोजित होगी श्रीमद भागवत श्याम कथा

केशवराय मंदिर से महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी कलश यात्रा

Aug 26, 2021 - 23:51
 0
उदयपुरवाटी की ब्राह्मण धर्मशाला में कल से आयोजित होगी श्रीमद भागवत श्याम कथा

उदयपुरवाटी (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेर सिंह राव) कस्बे के वार्ड 23 में स्तिथ ब्राह्मण धर्मशाला में शुक्रवार से श्रीमद भागवत श्याम कथा शुरू होगी। कथावाचक श्याम शरण मनीष भैया ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11:15बजे केशवराय मंदिर से डीजे के साथ में विशाल 108 कलश यात्रा निकलेंगी। कलश यात्रा गोपीनाथ मंदिर, बिछात, पोस्ट ऑफिस, मैन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पांच बत्ती, खेल मैदान होते हुये ब्राह्मण धर्मशाला में पहुचेंगी। बाद में शुक्रवार से प्रतिदिन 2 सितंबर तक दोपहर 2:15बजे से सांय 6:15 बजे तक श्रीमद भागवत श्याम कथा का रसपान होगा। वही गुरुवार को श्रीमद भागवत श्याम कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................