प्राध्यापक संघ रेसला के चुनाव हुए सम्पन्न

Aug 28, 2021 - 14:52
 0
प्राध्यापक संघ रेसला के चुनाव हुए सम्पन्न

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) राजस्थान सेवा प्राध्यापक संघ रेसला ब्लाक मकराना की नई कार्यकारिणी के चुनाव आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुडसू में संपन्न हुए। चुनाव से पहले रेसलाजिलाध्यक्ष पवन माझू ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है प्रत्येक व्याख्याता को संगठित होकर अपने कर्त्तव्य निर्वहन के साथ साथ अपने हितों के लिए जागरूक भी होना चाहिए। उन्होंने रेसला द्वारा किया गये कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। चुनाव अधिकारी दिलीप पारीक प्रधानाचार्य राउमावि भरनाई  एवं सहायक चुनाव अधिकारी अब्दुल वहीद खिलजी प्रधानाचार्य राउमावि मकराना की देखरेख संपन्न हुए। कार्यकारिणी में संरक्षक बख्तावर सिंह जाखली, प्रमोद सक्सेना बुडसू को सभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास किरडोलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश छाबा राणीगाव, उपाध्यक्ष पनाराम बिसु इंदोखा, मंत्री दीपाराम रांकावत आर पी, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद व्यास, महिला मंत्री कमलेश कुमारी, संगठन मंत्री हनुमान वैष्णव कूकडोद, प्रवक्ता धर्माराम जुसरिया, प्रचार मंत्री राजकुमार बरबड़ बेसरोली व ओमप्रकाश राजपुरोहित भींचावा व मीडिया प्रभारी रामदेव पारीक को चुना गया। इस दौरान नरेंद्र डीडेल ब्लाक अध्यक्ष मूंडवा, लक्ष्मण शर्मा मंत्री ब्लाक कुचामन, जिला कोषाध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर, रतनसिह प्रधानाचार्य बुडसू, अब्दुल वहीद खिलजी प्रधानाचार्य मकराना ने भी उद्बबोधन दिया। संचालन व्याख्याता रामदेव पारीक ने किया। नृसिंह पिंडेल व हनुमान वैष्णव चुनाव परिवेक्षक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर व्याख्याता सुखदेव राम,किसना राम घोटिया पूर्व अध्यक्ष गोपाल राम, रतनसिह राजपुरोहित, मेवाराम, भंवर लाल हर्षवाल आदि उपस्थित थे। चुनाव पश्चात नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................