पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस के व्यापारी बन पुलिस ने मेवात के गोविंदगढ़ सहित पहाड़ी इलाकों से ₹2,000 के इनामी बदमाश को दबोचा

May 24, 2026 - 12:49
 0
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस के व्यापारी बन पुलिस ने मेवात के गोविंदगढ़ सहित पहाड़ी इलाकों से ₹2,000 के इनामी बदमाश को दबोचा

देसूरी (बरकत खान) पाली जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सैन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देसूरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फिल्मी अंदाज में भेष बदलकर मेवात के पहाड़ी इलाकों से पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी बदमाश दिलीप उर्फ सलीम खां को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

  • शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस बनी 'व्यापारी'

थानाधिकारी उरजाराम ने बताया कि आरोपी दिलीप उर्फ सलीम खां पुत्र शमशू खां, निवासी रूस्तमपुर (थाना सीकरी, जिला डीग) साल 2022 से एक जेसीबी (JCB) चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹2,000 का इनाम घोषित था और वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

आरोपी को पकड़ने के लिए देसूरी पुलिस ने एक विशेष रणनीति तैयार की। पुलिस टीम के जवानों ने भैंस व्यापारियों का भेष धारण किया और मेवात क्षेत्र के सीकरी, गोविंदगढ़ व दुर्गम पहाड़ी इलाकों में डेरा डाल दिया। कई दिनों तक स्थानीय स्तर पर रैकी करने और गुप्त सूचनाएं जुटाने के बाद, पुलिस ने सटीक घेराबंदी कर आरोपी को मेवात इलाके से धर दबोचा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा (बाली) व वृताधिकारी पारस राम के पर्यवेक्षण में गठित इस विशेष टीम में थानाधिकारी उरजाराम के नेतृत्व में कांस्टेबल बलराम, धर्मेंद्र कुमार और रूपेश सागर ने अत्यंत सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में क्षेत्र और आसपास के जिलों में हुई अन्य वाहन चोरियों व अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................