झड़ायां बालाजी धाम पर होने जा रहा 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, तैयारियों को लेकर धर्म सभा का आयोजन

May 24, 2026 - 20:38
 0
झड़ायां बालाजी धाम पर होने जा रहा 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, तैयारियों को लेकर धर्म सभा का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झड़ायां बालाजी धाम पर आगामी दिनों में आयोजित होने जा रहे भव्य 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया। यह धर्म सभा बाहुबलाचार्य बलदेव दास जी महाराज, महामण्डलेश्वर सीताराम दास जी महाराज एवं वासुदेव मिश्र के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। धर्म सभा के दौरान मौजूद संतों और प्रबुद्धजनों ने यज्ञ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।

सभा में यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया, डॉ. रामकुमार सिराधना, संरक्षक गजानंद लाटा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, महालक्ष्मी ज्वैलर्स के निदेशक मनरूप मांठ एवं संजय शास्त्री ने यज्ञ के सफल संचालन हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिए। वहीं यज्ञ सेवा समिति के व्यवस्थापक विकास जांगिड़ ने अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना का विवरण पढ़कर सुनाया।

शेखावाटी का सबसे ऐतिहासिक महायज्ञ धर्मसभा में उपस्थित भक्तों और आयोजन समिति में भारी जोश और जुनून देखने को मिला। सभा में यह बात सार्वजनिक रूप से उभर कर आई कि 17 जून से 25 जून 2026 तक आयोजित होने वाला यह 'श्रीराम महायज्ञ' शेखावाटी अंचल का सबसे ऐतिहासिक और भव्य यज्ञ होगा, जिसमें देश भर से आने वाले लाखों भक्तों और पूज्य संतों की उपस्थिति साक्षी बनेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक और धर्म सभा के अवसर पर महेंद्र सिंह तेतरवाल, गोकुलचन्द प्रजापति, महेश कुमार, श्रीलाल यादव, महेंद्र यादव, सन्तु यादव, दीपचन्द यादव, प्रहलाद नून, भगवान सहाय यादव, सुण्डाराम, शीशराम भावरीया, जयचन्द रोहिलान, हनुमान दास, मोहन लाल अग्रवाल, प्रेमिसंह गजराज एवं सहीराम भगत सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................