संभागीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में उठीं टूटी सड़कों की समस्याएं, बरसात से पहले मरम्मत के निर्देश

May 26, 2026 - 17:57
 0
संभागीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में उठीं टूटी सड़कों की समस्याएं, बरसात से पहले मरम्मत के निर्देश

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर में संभाग स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भरतपुर सहित संभाग के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। वहीं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं समिति के समक्ष रखीं।
बैठक में सबसे ज्यादा सड़क संबंधी शिकायतें सामने आईं। औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, बीडीए और नगर निगम विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। समय पर मरम्मत नहीं होने से आमजन और उद्योगों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले सड़कों के गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
बैठक में पिछली शिकायतों की समीक्षा भी की गई, जिसमें विद्युत संबंधी अधिकांश शिकायतों का निस्तारण होना पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत निवारण समिति की बैठक हर तीन माह में आयोजित की जाती है, ताकि उद्योगों और आमजन से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।
बैठक में एडीएम सिटी राहुल सैनी, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सीएम गुप्ता, नगर निगम सचिव विजय प्रताप सिंह, फोर्टी के संभाग अध्यक्ष अनुराग गर्ग तथा लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है