सीकेएस हॉस्पिटल के डॉ. आसिफ रज़ा की बड़ी उपलब्धि: एक दिन में 12 जटिल ऑपरेशन, 10 जॉइंट रिप्लेसमेंट सहित 2 ट्रॉमा सर्जरी सफल

May 24, 2026 - 17:19
 0
सीकेएस हॉस्पिटल के डॉ. आसिफ रज़ा की बड़ी उपलब्धि: एक दिन में 12 जटिल ऑपरेशन, 10 जॉइंट रिप्लेसमेंट सहित 2 ट्रॉमा सर्जरी सफल

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सीकेएस हॉस्पिटल जयपुर में चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। सीकेएस मकराना हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. आसिफ रज़ा ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक ही दिन में 12 जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए। ​इन ऑपरेशनों में 10 जॉइंट रिप्लेसमेंट (घुटना रिप्लेसमेंट, कूल्हा रिप्लेसमेंट, एसीएल लिगामेंट) के साथ-साथ 2 बेहद जटिल ट्रॉमा सर्जरी भी शामिल थीं।

राहत की बात यह है कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। ​यह ऐतिहासिक उपलब्धि सीकेएस ग्रुप के ग्रुप सीईओ डॉ. मोहम्मद शरीफ और सीईओ डॉ. हाजी मक्की गेसावत के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई। दोनों उच्च अधिकारियों ने डॉ. आसिफ रज़ा, पूरी ऑर्थो टीम, नर्सिंग स्टाफ व तकनीशियनों की इस बेमिसाल कार्य के लिए सराहना की। ​ग्रुप सीईओ डॉ. मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अस्पताल के अत्याधुनिक अल्ट्रा मॉडर्न मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की वजह से ही इतनी जटिल सर्जरीज एक दिन में संभव हो पाई हैं।
​वहीं सीईओ डॉ. हाजी मक्की गेसावत ने कहा कि डॉ. रज़ा पहले भी कई जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर चुके हैं। वे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब मरीजों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज भी करते हैं। ​गौरतलब है कि डॉ. आसिफ रज़ा पूर्व में एसएमएस अस्पताल जयपुर के साथ-साथ हैदराबाद व कोयंबटूर में भी सैकड़ों रोबोटिक सर्जरी कर चुके हैं। सभी सफल ऑपरेशनों के बाद वार्ड में मरीजों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने एक साथ 'थम्स-अप' करते हुए ग्रुप फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................