कोटड़ी में जल वाटिका का भव्य शुभारंभ; 13 जून को होगा महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण, निस्वार्थ मानव और पर्यावरण सेवा ही फाउंडेशन का लक्ष्य:- सैनी

May 26, 2026 - 18:01
 0
कोटड़ी में जल वाटिका का भव्य शुभारंभ; 13 जून को होगा महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण, निस्वार्थ मानव और पर्यावरण सेवा ही फाउंडेशन का लक्ष्य:- सैनी

कोटड़ी (भीलवाड़ा/ राजकुमार गोयल)। कोटड़ी कस्बे में आगामी 13 जून को आयोजित होने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण समारोह की तैयारियों के तहत सामाजिक सरोकार के कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में श्री अविनाश गहलोत फाउंडेशन के तत्वाधान में कोटड़ी के नए बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में 'जल वाटिका' (प्याऊ) का भव्य शुभारंभ किया गया।

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन और राहगीरों को राहत देने के लिए इस शीतल पेयजल व्यवस्था की शुरुआत माली समाज कोटड़ी द्वारा की गई है। यह पहल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026' को ध्यान में रखकर की गई है। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

  • मुख्य अतिथियों ने मौली खोलकर किया लोकार्पण:

जल वाटिका का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटड़ी विकास अधिकारी (BDO) लोकेश टाक, प्रगति प्रसार अधिकारी दिलीप सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद नगर तथा भाजपा कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने संयुक्त रूप से मौली खोलकर और फीता काटकर किया।

  • निस्वार्थ मानव और पर्यावरण सेवा ही फाउंडेशन का लक्ष्य:

माली सैनी विकास संस्था के प्रदेश महासचिव संपत कुमार सोपरीया ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री अविनाश गहलोत फाउंडेशन पूरी तरह से निस्वार्थ मानव सेवा, जीव-जंतु व गौ-सेवा, और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, हर गांव-हर घर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने का कार्य बड़े स्तर पर किया जाएगा।

इस गौरवमयी अवसर पर संस्था के संरक्षक भेरूलाल सोपरिया, शंकर लाल तुन्दवाल, छितर लावडा, जगदीश चंद्र जजावरा, राम सैनी, जिला मंत्री महावीर सोपरीया, तहसील अध्यक्ष भैरूलाल तुनवाल, प्रभु लाल जाझावरा, देवकरण सोपरिया, सोहनलाल कच्छावा, ओमप्रकाश श्रीवाल, कैलाश सोपरिया, गोपाल सोपरीया, गणपत चौहान, पुष्कर सोपरिया, सोहनलाल सोपरीया, हजारीलाल कच्छावा, कन्हैयालाल कच्छावा, गोविंद लावडा, घीसू लावडा सहित माली समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है