गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक इंडिया@100–2047 पर हुआ संवाद कार्यक्रम
जयपुर (विष्णु मित्तल)समृद्ध भारत अभियान ट्रस्ट भरतपुर के निदेशक एवं ग्रामीण विकास के मर्मज्ञ सीताराम गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक “इंडिया @100 –2047 : उदयीमान भारत का रोडमैप” पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र (आरआईसी) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, उद्योग, प्रशासन, युवावर्ग, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संवाद के दौरान विकसित भारत की परिकल्पना, आत्मनिर्भरता, नवाचार, रोजगार, ग्रामीण विकास, सामाजिक समावेश तथा जनभागीदारी जैसे विषयों पर गंभीर एवं सार्थक मंथन हुआ। संवाद कार्यक्रम में प्रसाशनिक अधिकारियो में विशेष रूप में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एनसी गोयल, भरतपुर के पूर्व संभागीय आयुक्त ओपी सैनी, पूर्व जिला कलेक्टर एस संधू, जयपुर डिस्कॉम के पूर्व चेयरमैन आर गुप्ता, पूर्व प्रबंध निदेशक अर्जुन सिंह, पूर्व निदेशक केसी गुप्ता, एनके पण्डे, मुख्य वन संरक्षक अजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं पुस्तक के लेखक सीताराम गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2047 केवल भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के भविष्य को दिशा देने वाला ऐतिहासिक संकल्प है।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की केवल आर्थिक वृद्धि को वास्तविक विकास नहीं माना जा सकता, जब तक उस विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता और समावेश सुनिश्चित न हो। इस अवसर पर संस्था के प्रवेश प्रभारी पुनीत गुप्ता सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी हेमराज गोयल, उद्योगपति अमर सिंह नेवाडा, तुलसी माला निर्माण कर्ता ओमवती शर्मा, गौ पालक गोपाल बावेन, अनिल गर्ग विष्णु मित्तल आदि भी मौजूद रहे।


