गोवर्धन परिक्रमा पर गया परिवार, सूने मकान से 30 तोला सोना चोरी

May 26, 2026 - 19:46
 0
गोवर्धन परिक्रमा पर गया परिवार, सूने मकान से 30 तोला सोना चोरी

खेड़ली (दिनेश लेखी)। कस्बे के वार्ड नंबर 7 स्थित कजौड़ी मोहल्ला में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 तोला सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का पता मंगलवार सुबह परिवार के गोवर्धन परिक्रमा से लौटने पर चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित रवि कुमार टांक 25 मई की शाम करीब 7 बजे परिवार सहित गोवर्धन यात्रा पर गए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजा, मध्य दरवाजा एवं बेडरूम के ताले टूटे मिले। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारी व सामान बिखरा पड़ा मिला।
चोर घर से सोने के चार चैन लॉकेट सहित, दो कड़े, चार चूड़ियां, 16 अंगूठियां, एक हार, चार मंगलसूत्र, सात जोड़ी कानों के टॉप्स-झुमकी, एक मांग टीका, एक नथ तथा पांच सोने के कांटे सहित करीब 30 तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना पर खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अमीचंद सैनी को सौंपी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................