झडाया बजरंग धाम आश्रम पर विशाल धर्म सभा का होगा आयोजन
उदयपुरवाटी /सुमेर सिंह राव
उपखंड क्षेत्र के झडाया बजरंग धाम आश्रम पर आज रविवार को शाम 4:00 बजे यज्ञ की तैयारियों को लेकर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा l108 कुंडिय श्री राम महायज्ञ को लेकर विशाल धर्म सभा में चर्चा की जाएगी l यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सीताराम दास महाराज की सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन 24 मई शाम 4:00 बजे से होने जा रहा है l
उदयपुरवाटी के झड़ाया में बजरंग धाम आश्रम पर 17 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर 24 मई 2026 को शाम 4:00 बजे से विशाल धर्म सभा का आयोजन होने जा रहा है l मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ के मुताबिक इस विशाल सभा में जगतगुरु बाहुबली आचार्य पीठाधीश बलदेव दास आचार्य जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे l यज्ञ समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि इस विशाल धर्म सभा में आगामी जून माह में होने वाले श्रीराम महायज्ञ को लेकर विभिन्न तैयारी पर चर्चाएं की जाएगी अतः सभी यज्ञ प्रेमियों से निवेदन है की झड़ाया धाम आश्रम में होने वाले विशाल धर्म सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे l


