“कुल्हड़, क्विज और कौशल का संगम: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर बना प्रदेश में मॉडल”

May 24, 2026 - 20:21
 0
“कुल्हड़, क्विज और कौशल का संगम: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर बना प्रदेश में मॉडल”

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) भाजपा जिला संगठन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत स्वस्तिधाम मांगलिक भवन में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर नवाचारों, अनुशासन और वैचारिक ऊर्जा के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। 

शिविर में जहां संगठनात्मक प्रशिक्षण और वैचारिक मंथन हुआ, वहीं प्लास्टिक मुक्त व्यवस्थाओं, ऑनलाइन क्विज, स्वच्छता अभियान और आत्मनिर्भर व्यवस्थाओं ने इसे प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना दिया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि “देश में घोटाले करके जमानतों पर चल रहे लोगों से भारत राष्ट्र को बचाना है। राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वालों का शासन रहेगा तो देश मजबूत बनेगा।” 

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता नहीं बल्कि विचारधारा के लिए संघर्ष करती है और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र का योद्धा बनकर काम करना होगा। भीलवाड़ा जिले के इस प्रशिक्षण शिविर में हुए नवाचारों को उन्होंने प्रदेश में अग्रणी बताया।

दसवें सत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अंत्योदय, एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भाजपा की कार्यपद्धति का मूल बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक समान अवसर पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य होना चाहिए।

विधायकों ने दिए प्रबंधन के ‘सक्सेस मंत्र’

नौवें सत्र में जिले के भाजपा विधायकों ने संगठन और चुनाव संचालन के व्यावहारिक अनुभव साझा किए। किसी ने चुनाव प्रबंधन के गुर बताए तो किसी ने मीडिया, कार्यालय और भाषण कला पर टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं ने इसे “मैदान में काम आने वाला सत्र" बताया।

ऑनलाइन क्विज बना आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय मुद्दों, संगठन के इतिहास और समसामयिक विषयों पर आधारित ऑनलाइन क्विज ने शिविरार्थियों में उत्साह भर दिया। 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिए गए। कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी परीक्षा देकर प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

कुल्हड़ में चाय, जूट के फोल्डर और स्टील के बर्तन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को केंद्र में रखते हुए पूरा शिविर प्लास्टिक मुक्त रखा गया। जूट के फोल्डर, कागज के परिचय पत्र, कुल्हड़ों में पेय पदार्थ और स्टील के बर्तनों का उपयोग किया गया। शिविर स्थल और आवासीय कक्षों का नामकरण महापुरुषों और पार्टी के दिवंगत नेताओं के नाम पर किया गया।

नेताओं ने खुद धोए अपने बर्तन

शिविर में स्वच्छता और अनुशासन का अनूठा उदाहरण भी देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भोजन के बाद अपने बर्तन स्वयं धोए और झूठा नहीं छोड़ने का संकल्प निभाया। चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल टीम भी तैनात रही।
समापन अवसर पर आयोजन समिति, क्लस्टर इंचार्ज और प्रबंधन टोली के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का मंचासीन अतिथियों द्वारा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................