ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश गुर्जर, पंचायत समिति स्टाफ ने किया स्वागत
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अलवर के जिलाध्यक्ष पद पर चयनित होने पर ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश गुर्जर का पंचायत समिति परिसर में साफा बंधवाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रकाश गुर्जर वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी गारु के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे ग्राम विकास अधिकारी संघ में प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला प्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
जिला अध्यक्ष चुनाव में प्रकाश गुर्जर को 15 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत समिति स्टाफ एवं ग्राम विकास अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्वागत कार्यक्रम में विकास अधिकारी शिवराम मीणा, योगेश सैनी, राहुल बंसल, कैलाश जाटव, भगवान सहाय, ओमवीर सिंह, मनोज भारद्वाज, रिमांशु शर्मा, रामवीर, हरीश झा, सतेंद्र, अरविंद सहित कार्यालय स्टाफ एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


