मनसा माता की पहाड़ियों में अनूठी पहल: बंदरों को फल-सब्जियां खिलाकर पुण्य कमा रही 'श्री मनसा माता सेवा समिति'

May 23, 2026 - 17:27
 0
मनसा माता की पहाड़ियों में अनूठी पहल: बंदरों को फल-सब्जियां खिलाकर पुण्य कमा रही 'श्री मनसा माता सेवा समिति'

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र में खोह गांव के पास मनसा माता की पहाड़ियों में इन दिनों श्री मनसा माता सेवा समिति के सदस्यों द्वारा एक अनूठी पहल देखने को मिली है l श्री मनसा माता सेवा समिति की दिनेश गुप्ता हिसार, श्याम लाल गुप्ता भिवानी, अनिल गोयल पचलंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर महीने में शनिवार और मंगलवार को सेवा समिति द्वारा बंदरों को फल ,चने व सब्जियां खिलाने का काम सेवा समिति करेगी l अनिल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मनसा माता की पहाड़ियों में बंदरों को तरबूज व सब्जियां खिलाई गई l दिनेश गुप्ता हिसार के अनुसार बंदरों को फल खिलाना धार्मिक ज्योतिषी और मानवीय दृष्टि से शुभ माना जाता है l इससे हनुमान जी की कृपा से सुख समृद्धि मिलती है और मंगल सूर्य ग्रह शांत होते हैं l फल खिलाने से उनकी भूख शांत होती है और उन्हें जरूरी पोषक तत्व मिलने से वे स्वस्थ रहते हैं l इस दौरान समाजसेवी करण जीतरवाल व दीपक मीणा का भी बंदरों की सेवा करने में बहुत बड़ा योगदान देखने को मिला है l इस मौके पर दिनेश गुप्ता हिसार, श्यामलाल गुप्ता भिवानी, अनिल गोयल पचलंगी ,निपुण गर्ग दिल्ली ,राजेश अग्रवाल अहमदाबाद, संजय मुंबई ,अनिल गर्ग बेंगलुरु ,हेमचंद्र अग्रवाल कोलकाता ,सुनील गोयल सूरत, सुभाष गुप्ता रुद्रपुर, समाजसेवी करण जीतरवाल व दीपक मीणा मनसा माता की पहाड़ियों में बंदरों की सेवा करने में लगे हुए हैं उनके लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करवा रहे हैं l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................