काकरोली में त्याग और श्रद्धा के साथ मनाया श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ का स्थापना दिवस

Jul 24, 2021 - 23:10
 0
काकरोली में त्याग और श्रद्धा के साथ मनाया श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ का स्थापना दिवस
काकरोली में त्याग और श्रद्धा के साथ मनाया श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ का स्थापना दिवस

राजसमंद (राजस्थान/ पप्पूलाल कीर) काकरोली दिनांक 24 जुलाई 2021 महा तपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री संजय कुमार जी के पावन सानिध्य में तेरापंथ का 262वा स्थापना दिवस मनाया गया। प्रज्ञा विहार के प्रज्ञा समवशरण में मजेदार विचार व्यक्त करते हुए मुनि श्रीसिद्ध प्रज्ञ जी ने कहा किसी भी संगठन के नीव में संयम और सहिष्णुता का आधार रहता है तेरापंथ एक पर्याय बन चुका है। जैन धर्म का मर्यादा संघ का प्राण है तो व्यवस्था उसका शरीर है तेरापंथ के नींव में आचार्य भिक्षु का बलिदान दिखाई दे रहा है। अपेक्षा है हम तेरापंथ की सिर मोड़ मर्यादा के प्रति अपनी आस्था समर्पित करें।
उद्बोधन प्रदान करते हुए शतावधानी मुनि श्री संजय कुमार जी ने कहा आचार्य भिक्षु ने जो तप तपा उसका फल आज हम प्राप्त कर रहे हैं। तेरापंथ के विकास में आचार्यों के साथ साधु साध्वियोंऔर श्रावक समाज का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल कांकरोली के द्वारा मंगलाचरण से किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी सोनी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम हो रहें हैं। अंत में मुनि श्री संजय कुमार जी द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................