किसान कमजोर नहीं, आंदोलन रहेगा जारी- राकेश टिकैत

Jul 24, 2021 - 22:15
 0
किसान कमजोर नहीं, आंदोलन रहेगा जारी- राकेश टिकैत

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) शनिवार को सुबह करीब दस बजे भारत किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत बर्डोद के पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज के आवास पर ग्रामीणों,ए़ंव जनप्रतिनिधियो से मुलाकात की।  मौके पर ग्राम पंचायत बर्डोद के पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज ए़ंव  ग्रामीणों ने राकेश टिकैत,ए़ंव पदाधिकारियों का माल्यार्पण ए़ंव साफा पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात भारत किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत कस्बा क्षेत्र के ग्रामीणों,ए़ंव जनप्रतिनिधियो से रूबरू हुए और उनसे वर्तमान हालातों की जानकारी ली।

वहीं हमारे स्थानीय संवाददाता मनीष सोनी से पत्रकार वार्ता के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत का  किसान ना ही कमज़ोर था ना ही कमज़ोर है। और ना ही रहेगा। किसान आंदोलन जारी रहेगा, अभी आठ महिने ही हुए हैं। अभी 43 माह किसान आंदोलन और चलेगा। राठ क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर उनसे वर्तमान हालातों की जानकारी भी ले रहे हैं। मांगे पूरी नहीं होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर बहरोड़ थाना प्रभारी विनोद सांखला के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नंदराम ओला, पूर्व उपसरपंच छोटेलाल भारद्वाज, पूर्व शिक्षाविद् नवरत्न शर्मा, कैलाश चौहान, मेघसिंह चौहान, सुरेन्द्र सोनी, महिपाल सिंह, डिलर हवासिंह मीणा, जगदीश चौहान, राधेश्याम लखेरा, इशान सिंह, सहित किसान यूनियन से जुड़े अशोक घाटियाल, बेली भाटी,अनूज चौधरी, बब्लू यादव, योगेश शर्मा, सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................