बहरोड़ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

Jul 24, 2021 - 23:23
 0
बहरोड़ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बहरोड़ पहुं ई-बाइक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि जब तक भारत सरकार अनकंडीशन बातचीत नहीं करती और समस्या का समाधान नहीं करेगी। तब तक हम दिल्ली नहीं छोड़ेंगे और देश में सभी जगह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा था कि हम स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करेंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार भाजपा की नहीं है। बल्कि मोदी सरकार है। जिसे कंपनियां चला रही हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे और ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के दल में शामिल होंगे। केंद्र में जो भी पार्टी सत्ता में आएगी और गलत काम करेगी। हम उसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि एक विहिप जारी किया है। जिसमें सांसद किसानों की आवाज को संसद में उठाएंगे और जिस सांसद ने आवाज नहीं उठाई, तो उनके क्षेत्र में किसान विरोध करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकट में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बैठने और आंदोलन के आमजन को हो रही परेशानी का सवाल उठाया तो टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार हमें दिल्ली जाने की अनुमति दे दे। हम आज ही सड़कें खाली कर देंगे। इसे हमने नहीं रोका है। बल्कि हरियाणा पुलिस ने हाईवे को रोका हुआ है। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील, बलवीर छिल्लर सहित यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................