भाजपा गुलाबपुरा नगर की सशक्त मंडल सक्रिय बूथ अध्यक्ष की संगठनात्मक कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न

Aug 28, 2021 - 23:29
 0
भाजपा गुलाबपुरा नगर की सशक्त मंडल सक्रिय बूथ अध्यक्ष की संगठनात्मक कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा प्रदेश नेतृत्व निर्देशानुसार, भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा नगर मंडल की, सशक्त मंडल सक्रिय बूथ अध्यक्षों की संगठनात्मक कार्यसमिति बैठक, देव पैलेस मं  आसींद विधानसभा प्रवासी रघु शर्मा, भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नेता प्रतिपक्ष के धनराज गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा महिला प्रभारी श्री मति मंजू पालीवाल, मंडल अध्यक्ष वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के आतिथ्य में, संपन्न हुई !सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता की वंदना कर, द्वीप प्रज्वलित कर ,माल्यार्पण कर ,बैठक की शुरुआत की, मंडल पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया !बैठक में आसींद विधानसभा प्रवासी रघु शर्मा ने बताया की, बूथ अध्यक्षों द्वारा ,बूथ की कार्यकारिणी बनाकर ,बूथ प्रभारियों व् शक्ति केंद्र प्रमुख को बताना है। साथ ही एक पन्ना प्रमुख भी नियुक्त करना है। यदि बूथ मजबूत हुआ,तो संगठन मजबूत रहेगा ,और राष्ट्रवादी सरकार अनवरत बनी रहेगी। 
उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र के अंदर,6 मण्डलों में, गुलाबपुरा मंडल का कार्य बेहद ही अच्छा है। भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर ने कहा की, हम पार्टी का जो भी काम करें, औपचारिकता मात्र ना होकर धरातल पर दिखना ही चाहिए! आज विश्व में भाजपा ऐसी पार्टी है ,जिसके 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं,जिसके सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री, एमएलए, सांसद, प्रधान, पार्षद, पदाधिकारी गण है। आज हमें प्रधानमंत्री के रूप में सशक्त ताकतवर नेतृत्वकर्ता मिला हुआ है। जिस देश को नेतृत्व कर्ता मजबूत नहीं होता है। तो अफगानिस्तान जैसे हालत पैदा होते हैं। वह राष्ट्र समाप्त होने के कगार पर पहुंच जाता है, आज विश्व में नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता है,और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं!भाजपा वो पार्टी है,जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी,बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख रहकर काम करते हैं। आज बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों का प्रयोग,अमित शाह जी ने गुजरात में कर के देखा था! आज गुजरात से 20 वर्षों से अधिक भाजपा का मुख्यमंत्री है! हमें भी उसी तर्ज पर काम करके अपने एमएलए सांसद बनाने हैं। 
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा की,प्रदेश में भाजपा अभी सत्ता में ना होने के बावजूद भी,यहा विपरीत चेयरमेन तब भी गुलाबपुरा शहर में भाजपा के सभी कार्यक्रम होते हैं,और विपक्ष की मजबूत भूमिका यहां के कार्यकर्ता निभाते हैं,क्योंकि यहां का,नेतृत्व कर्ता बेहद मजबूत है,हमें बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख की कम्प्लीट कार्यकारिणी होने पर, हर चुनाव आसानी में विजय प्राप्त की जा सकती है!भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व् गुलाबपुरा मण्डल महिला प्रभारी मंजू पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा की, गुलाबपुरा मंडल की भाजपा महिला सदस्य हर कार्यक्रम में प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्शाती है! प्रखरता से अपनी बात को रखती है !
हमें बूथ प्रभारी,पन्ना प्रमुख में भी वार्डो से दो दो महिलाओं को प्रभारी नियुक्त करना है,ताकि महिला मोर्चा भी सशक्त रहे एवं प्रत्येक सदस्यों को मंच पर 2 मिनट अपना उद्बोधन अवश्य रखना चाहिए। मंडल प्रभारी होने के नाते मैं चाहूंगी की भीलवाड़ा जिले का सबसे अच्छा महिला मोर्चा का काम गुलाबपुरा शहर में रहे। वाइस चेयरमैन व भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के पधारने पर धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा की,गुलाबपुरा शहर में वर्तमान में 17 बूथ अध्यक्ष व 6 शक्ति केंद्र प्रमुख एवं उन पर17 ही बूथ प्रभारी है। आज सभी की उपस्थिति रही ,जो संगठन की रीति नीति को मजबूत करने में लगे हैं। मंच का संचालन रामेश्वर छापरवाल ने किया। कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारी पार्षद गण सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................