कठूमर में जन अभियोग निराकरण समिति की बैठक में विधायक ने दिए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Jul 31, 2026 - 18:19
 0
कठूमर में जन अभियोग निराकरण समिति की बैठक में विधायक ने दिए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शिकायतों के निस्तारण की हुई समीक्षा, बिजली के ढीले तार दुरुस्त करने व जल निकासी के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति कठूमर के वीसी कक्ष में शुक्रवार को जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक रमेश खींची ने की। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ), जिला एवं उपखंड स्तर पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान विधायक रमेश खींची ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में राज्य बजट के तहत स्वीकृत होकर शेष रह गए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को गांवों एवं कस्बों में लूज एवं झूलते बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
विधायक ने सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास एवं नगर निकाय से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकतानुसार नालों का निर्माण एवं सफाई कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर कठूमर  तहसीलदार, ईओ नरसीलाल मीना सहित पंचायत समिति एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है