पेड़ों की कटिंग के चलते कल कठूमर सिटी-2 क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Jul 31, 2026 - 18:24
 0
पेड़ों की कटिंग के चलते कल कठूमर सिटी-2 क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बरसात के मौसम में बार-बार आने वाली फॉल्ट की समस्या से मिलेगी राहत, उपभोक्ताओं से पहले ही आवश्यक कार्य निपटाने की अपील

कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर कस्बे के सिटी-2 फीडर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शनिवार 1 अगस्त को निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा बरसात के मौसम में पेड़ों की टहनियों से विद्युत लाइनों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष रखरखाव एवं पेड़ों की कटिंग का कार्य कराया जाएगा।
फीडर इंचार्ज मोनू शर्मा ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा पुनः दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सिटी-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान पेड़ों के संपर्क में आने से होने वाले फॉल्ट एवं बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस कार्य से भविष्य में बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु रहेगी तथा अनावश्यक विद्युत व्यवधान में कमी आएगी। विभाग ने सिटी-2 क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पूर्ण करने की अपील की है। साथ ही अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से शिकायत या कॉल न करें, क्योंकि यह कार्य उपभोक्ताओं के हित में किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है