दसलक्षण पर्व का पांचवां दिन है उत्तम सत्य

Sep 23, 2023 - 17:26
 0
दसलक्षण पर्व का पांचवां दिन है उत्तम सत्य

लक्ष्मणगढ़ ( अलवर, राजस्थान/ कमलेश जैन)  दसलक्षण पर्व का पांचवां दिन उत्तम सत्य है, जो व्यक्ति को सिखाता है कि आत्मा की प्रकृति जानने के लिए सत्य आवश्यक है। जब व्यक्ति अपने मन आत्मा को सरल और शुद्ध बना लेता है, तो सत्य ही उसका जीवन बन जाता है। ध्यान रखें कि झूठ बोलना आपके बुरे कर्मों में बढोतरी करता है, जिसके कारण व्यक्ति के लिए सांसारिक माया से मुक्ति पाना काफी कठिन हो जाता है।
आज कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण पर्व‌ के पांचवें दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें शांति धारा का धर्म लाभ सुमत चंद जैन रावका परिवार ने लिया। दसलक्षण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम है। जिसे रविवार को जैन मंदिर में धूप दशमी के रूप में मनाया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................