बालोतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 मामलों में जब्त 6.80 क्विंटल डोडा पोस्त व 2.177 किलो एमडी नष्ट

Nov 29, 2026 - 18:54
 0
बालोतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 मामलों में जब्त 6.80 क्विंटल डोडा पोस्त व 2.177 किलो एमडी नष्ट

बालोतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 मामलों में जब्त 6.80 क्विंटल डोडा पोस्त व 2.177 किलो एमडी नष्ट6 थानों के 15 प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थ नियमानुसार नष्ट, डीडीसी कमेटी ने किया माप-तौल

बालोतरा / बरकत खां। जिले के 6 पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 15 प्रकरणों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया है। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 6.80 क्विंटल डोडा पोस्त, 2.780 किलोग्राम गांजा, 2.177 किलोग्राम एमडी, 5.017 किलोग्राम अफीम के पौधे और 41 ग्राम स्मैक शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कॉवत (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन्वेंटरी और भौतिक सत्यापन किया गया। एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति (डीडीसी) ने माप-तौल कर इन मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई पूरी की।

इन थानों के प्रकरणों में हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के भारत सरकार बनाम मोहनलाल प्रकरण के निर्णय, राजस्व विभाग की अधिसूचना तथा पुलिस महानिदेशक के आदेशों की अनुपालना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत यह निस्तारण किया गया। इसमें जसोल, गुड़ामालानी, सिवाना, बालोतरा, कल्याणपुर और धोरीमन्ना थानों द्वारा भेजी गई पत्रावलियों के आधार पर कुल 15 मामलों का माल नष्ट किया गया।

डीडीसी कमेटी रही मौजूद जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति (डीडीसी) में अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कॉवत (आईपीएस), सदस्य वृताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी (आरपीएस) और सदस्य अपराध सहायक श्रीमती केशर (निपु.) की मौजूदगी में नियमानुसार नष्टीकरण की प्रक्रिया संपादित की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................